होम दीदी ही जीतेंगी, बंगाल रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा, BJP पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा..
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, "बीजेपी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है. हमने कहा था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ जाएगी. खाना पीना महंगा होगा, ट्रांसपोर्ट महंगा होगा, हवाई यात्रा महंगी होगी."
उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और यही वजह है कि अन्य जरूरी चीजें भी महंगी होती जा रही हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले Akhilesh Yadav ने Mamata Banerjee के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी, वे अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी."
इस बयान को बंगाल की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है।
Akhilesh Yadav ने इशारों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि "जब मोबाइल ऑफ है, तब भी अलर्ट आएगा. ये आपके अंदर फियर क्रिएट करना चाहते हैं. बीजेपी डराकर चुनाव लड़ना चाहती है."
उन्होंने आगे कहा कि अगर स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी हो सकती है तो EVM में भी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
डिप्टी सीएम को लेकर पूछे गए सवाल पर Akhilesh Yadav ने तंज कसते हुए कहा, "देखिए दिल्ली में स्टूल मिलता है या कुर्सी मिलती है."
उन्होंने अपनी सरकार की लैपटॉप योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी वे लैपटॉप काम कर रहे हैं, जो डिजिटल डिवाइड को कम करने के उद्देश्य से दिए गए थे।
Akhilesh Yadav ने कहा कि महंगाई बढ़ने के पीछे भ्रष्टाचार मुख्य कारण है। उनका कहना था कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम रही है, जिसके चलते आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
चुनाव प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संस्था है और वह भेदभाव नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने रामपुर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जो वहां देखा गया, वैसा ही बंगाल में दोहराया जा सकता है।
उन्होंने अंत में दोहराया कि "जनता का चुनाव होने जा रहा है, दीदी थी दीदी हैं और दीदी ही रहेंगी."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।