होम यूपी पुलिस के एनकाउंटर की जब भी जांच होगी, कई जेल जाएंगे, बहराइच में मुठभेड़ के बाद बोले अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2024 08:54 PM

यूपी पुलिस के एनकाउंटर की जब भी जांच होगी, कई जेल जाएंगे, बहराइच में मुठभेड़ के बाद बोले अखिलेश

यूपी पुलिस के एनकाउंटर की जब भी जांच होगी, कई जेल जाएंगे, बहराइच में मुठभेड़ के बाद बोले अखिलेश

यूपी पुलिस के एनकाउंटर की जब भी जांच होगी, कई जेल जाएंगे, बहराइच में मुठभेड़ के बाद बोले अखिलेश

बहराइच हिंसा के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ और उसमें दो लोगों के हाफ एनकाउंटर के बाद एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस को निशाने पर लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब कभी भी यूपी में हो रहे एनकाउंटरों की जांच होगी, बहुत से दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।यह लोग जेल भी जाएंगे। अखिलेश ने कहा कि बहराइच में हिंसा हुई नहीं है कराई गई है। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि जिस पत्रकार ने सबसे पहले झंडा उतारने वाला वीडियो वायरल किया था उसे बीजेपी वालों ने काफी पीटा है। कहा कि भाजपा इस समय अंग्रेजों की तरह डिवाइड एंड रूल की नीति पर काम कर ही है।अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी पुलिस को इस सरकार ने बिगाड़ दिया है। अपनी सरकार में पुलिस के लिए किए गए कार्यों को गिनाते हुए अखिलेश ने कहा कि हम लोगों ने पुलिस को बेहतर करने के लिए डायल 100 से लेकर कई सुविधाएं दी थीं। पुलिस को जहां भी जरूरत थी कार्यालय दिए गए थे। कई इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्य हुए थे। लेकिन अब पुलिस का जो तरीका हो गया है, उसकी उसकी जब कभी जांच होगी कई दोषी लोग जेल जाएंगे।फर्जी एनकाउंटर करवा रही, बहराइच मुठभेड़ पर कांग्रेस ने उठा दिए सवालअखिलेश ने कहा कि इसी सरकार के सबसे पहले डीजीपी ने कहा था कि आज जो पुलिस एनकाउंटर कर रही है, कल उसके साथ कोई खड़ा नहीं दिखाई देगा। कहा कि इनकी सरकार के पहले डीजीपी ही इन पर सवाल खड़े कर रहे है। उनके कहने का मतलब भी यही है कि एनकाउंटर नहीं हत्याएं हो रही हैं। इसलिए ही उन्होंने कहा कि इनके साथ कोई खड़ा नहीं होगा।बहराइच हिंसा में ऐक्शन, पुलिस ने आरोपी सरफराज और तालिब का किया एनकाउंटर, अरेस्टअखिलेश ने कहा कि मुझे सुनने में यह भी आया है कि जिस पत्रकार ने झंडा उतारने का वीडियो वायरल किया, उसे काफी चोट आई है। बीजेपी के लोगों ने उसे बहुत मारा है। अगर बीजेपी के लोग पत्रकार को मार रहे हैं। पत्रकार को झूठे मुकदमे में जेल भेज रहे हैं तो सवाल उठता है कि क्या छिपा रहे हैं।मारे गए राम गोपाल मिश्रा के परिवार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। साथ ही पूछा कि अगर एनकाउंटर फेक निकलेंगे तो उन्हें भी नौकरी देंगे क्या?अखिलेश यादव ने कहा कि जो घटना बेहद दुखद है। ऐसी घटना किसी समाज में नहीं होनी चाहिए। ये सरकार का फेलियर है। अंग्रेजों ने नारा दिया था, डिवाइड एंड रूल। यह सरकार उसी पर काम कर रही है। कहा कि बहराइच की घटना हुई नहीं है, कराई गई है। अगर घटना कराई गई हो तो दोषी कौन होगा। सभी जानते हैं कि यह घटना रोकी जा सकती थी। किसी की जान नहीं जा सकती थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)