होम खाने में थूकने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी कानून

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2024 10:15 PM

खाने में थूकने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी कानून

खाने में थूकने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी कानून

खाने में थूकने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी कानून

खाने पीने की चीजों में थूकने वालों या यूरिन करने वालों से अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार ने सख्ती से निपटने की तैयारी है, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए सरकार ठोस कानून लाने वाली है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल फूड स्टॉल्स पर थूकने से होने वाले प्रदूषण और धोखाधड़ी के मामले पर रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ मंथन किया. सरकार ने साफ कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

योगी आदित्यनाथ ने सितंबर में एक हाई लेवल बैठक के दौरान इस तरह की हरकतों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की था और इसे जनता के विश्वास का उल्लंघन बताया था. उन्होंने यह भी आदेश दिया था कि सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर संचालकों, मालिकों और प्रबंधकों का नाम और पता अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ऐसा न करने पर उन्हें दंडित किया जाएगा. कहा जा रहा है कि यूपी सरकार जल्द ही कानून लाने वाली है, जिसमें खाद्य पदार्थ में इस तरह की मिलावट पाए जाने पर दोषी को कठोर दंड दिया जाएगा.

ये एक्शन कई घिनौनी घटनाओं के बाद लिया जा रहा है. सबसे हालिया घटना सहारनपुर का एक वायरल वीडियो है, जिसमें एक किशोर को रोटियों पर थूकते हुए देखा गया था, जिसके बाद रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसी तरह नोएडा में, दो लोगों को मूत्र से जूस को दूषित करने के लिए हिरासत में लिया गया था, जबकि गाजियाबाद में एक विक्रेता को फलों के जूस में थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

थूक जिहाद पर धामी सरकार भी एक्शन में

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एक्शन की तैयारी में हैं. धामी ने कहा राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम करती है, ऐसे में थूक जिहाद को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा है कि खाने-पीने की दुकानों में CCTV लगाए जाएं. उन्होंने कहा कि होटल-ढाबों के कर्मचारियों का सत्यापन हो.

बीजेपी शासित दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खाने पीने के चीजों में थूकने और यूरिन करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है. सोशल मीडिया पर लगातार थूकने और यूरिन मिलाने की घटना सामने आ रही है, जिसके बाद सरकार सख्त हो गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)