होम सी.एम.एस. के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 17, 2024 07:00 PM

सी.एम.एस. के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के दो छात्रों को भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 17 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के छात्र अक्षय प्रताप सिंह एवं सी.एम.एस. आनंद नगर  कैम्पस के छात्र क्षितिज त्रिवेदी को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। इस प्रकार, दोनों छात्रों को कुल 8 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)