होम विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान से की क्रिकेट पर बात, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2024 09:57 PM

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान से की क्रिकेट पर बात, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान से की क्रिकेट पर बात, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान से की क्रिकेट पर बात, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएगी?

पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के शामिल होने को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है. पाकिस्तान के साथ खराब रिश्तों और आतंकी घटनाओं के कारण भारत सरकार ने पिछले 17 साल से टीम इंडिया को पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी है और यही चैंपियंस ट्रॉफी के आड़े भी आ रहा है.अब पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई है, जिससे सवाल उठ रहा है कि क्या स्थिति बदलने वाली है. असल में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने दावा किया है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ क्रिकेट डिप्लोमेसी पर चर्चा की है. जयशंकर इन दिनों शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) सम्मेलन के लिए पाकिस्तान दौरे पर हैं.
जल्द शुरू होगी क्रिकेट पर चर्चा?
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के पत्रकार फैजान लखानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट किया, जिसमें ये दावा किया कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने क्रिकेट कूटनीति को लेकर चर्चा की. साथ ही ये भी दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही क्रिकेट को लेकर औपचारिक चर्चा शुरू हो सकती है. हालांकि, इस मामले पर भारत या पाकिस्तान, किसी भी ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
पिछले 9 साल में ये पहला मौका है, जब भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान के दौरे पर हैं और इस दौरे की टाइमिंग भी बेहद खास है. जयशंकर का दौरा ऐसे वक्त में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तनातनी बनी हुई है. फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है लेकिन BCCI साफ कर चुकी है कि सरकार की इजाजत के बिना वो टीम को पाकिस्तान नहीं भेज सकते. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार दावा कर रहा है कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही होगा और हाइब्रिड मॉडल की संभावना नहीं है. वहीं, मौजूदा बीसीसीआई सचिव जय शाह भी 1 दिसंबर से आईसीसी के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे.
16 साल से टीम इंडिया नहीं गई पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 के बाद से कोई भी बाइलेटरल क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है. आखिरी बार पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर आई थी और तब टेस्ट और टी20 सीरीज खेली गई थी. इसके बाद से ही दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी या एसीसी के टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. इसके लिए पाकिस्तानी टीम 2016 और 2023 में भारत आई भी है लेकिन टीम इंडिया ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. आखिरी बार टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान गई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)