होम सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुआ रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2024 07:05 PM

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुआ रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुआ रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ

सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में हुआ रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारम्भ

लखनऊ, 10 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस अब आधुनिक सुविधाओं व नवीनतम तकनीकों के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर है। आज सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस में रोबोटिक्स एवं ए.आई लैब, वैज्ञानिक प्रयोगों हेतु आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित साइंस लैबोरेटरी, एडवान्स कम्प्यूटर लैब आदि विभिन्न सुविधाओं का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की पूर्व छात्रा एवं जी.एस.टी. कमिश्नर सुश्री कामना शुक्ला की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा में चार-चांद लगा दिये। इसके अलावा, सभी क्लासरूम समेत पूरा सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस परिसर अब पूर्णतः वातानुकूलित है।

            इस अवसर पर अपने संबोधन में सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि शान्तिपूर्ण व सुविधाजनक शैक्षिक वातावरण प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और यही कारण है कि सी.एम.एस. अपने प्रत्येक कैम्पस में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को तत्पर है। प्रो. किंगडन ने कहा कि हमारा मानना है कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है।सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ लखनऊ ही नहीं अपितु प्रदेश व देश में सी.एम.एस. का एक गौरवपूर्ण स्थान है तथापि अब विद्यालय में उपलब्ध आधनिक सुविधाओं व नवीनतम तकनीकों की मदद से विज्ञान, तकनीक व शैक्षिक क्षेत्र की नवीनतम गतिविधियों की जानकारी छात्रों को प्रदान कर उनके सर्वागीण विकास का मार्ग सुलभ हो गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)