होम टिकट मिलते ही फूट-फूटकर रोईं नसीम सोलंकी, बोलीं- उपचुनाव खुशी नहीं, संघर्ष का मौका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2024 09:07 PM

टिकट मिलते ही फूट-फूटकर रोईं नसीम सोलंकी, बोलीं- उपचुनाव खुशी नहीं, संघर्ष का मौका

टिकट मिलते ही फूट-फूटकर रोईं नसीम सोलंकी, बोलीं- उपचुनाव खुशी नहीं, संघर्ष का मौका

टिकट मिलते ही फूट-फूटकर रोईं नसीम सोलंकी, बोलीं- उपचुनाव खुशी नहीं, संघर्ष का मौका

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा के उपचुनाव के लिए छह नामों का बुधवार को ऐलान कर दिया। कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया गया है।

टिकट मिलने पर नसीम सोलंकी मीडिया के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी। वह परिजनों से लिपट गईं और खूब रोईं। नसीम ने कहा कि टिकट मिलना मेरे लिए खुशी का मौका नहीं है। यह संघर्ष का मौका है। कहा कि हम कमजोर नहीं हैं। कमजोर होते तो बहुत पहले भाग जाते। हम आज के लिए भी तैयार थे, आने वाले वक्त के लिए भी तैयार हैं। ये खुशी नहीं, संघर्ष की लड़ाई है।इरफान सोलंकी को आगजनी के मामले में सजा के बाद सीसामऊ सीट रिक्त घोषित हो गई थी। इरफान की तरफ से कानूनी लड़ाई भी मुख्य रूप से उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ही लड़ ही हैं। नसीम ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक जी (इरफान) का चुनाव है। जितनी मेहनत हो सकती है, उससे कहीं ज्यादा करूंगी। उनके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। कोर्ट-कचहरी से लेकर हर जगह खूब मेहनत की है। ये आखिरी सीढ़ी है। नसीम एक दिन पहले ही इरफान सोलंकी से मिलने महाराजगंज जेल गई थीं। कहा कि उनसे दुआएं लेकर आई हूं। उन्होंने सबसे पहले मुझे बताया था कि तुम्हारा नाम एक-दो दिन में सामने आ जाएगा।UP उपचुनाव में सपा का PDA या परिवार? 6 में 5 कैंडिडेट पत्नी, बच्चे या रिश्तेदारसपा के विधायक अमिताभ बाजपेयी भी इस दौरान नसीम के घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि नसीम का नाम घोषित होते ही जीत पर मुहर लग गई है। कहा कि नसीम नारी शक्ति का प्रतीक बनकर अपने परिवार के संघर्ष को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगी।गौरतलब है कि नसीम के पति और सपा विधायक रहे इरफान सोलंकी को एमपी-एमएलए अदालत ने जाजमऊ आगजनी केस में सात साल की सजा सुनाई है। इसी केस में इरफान 2 दिसंबर, 2022 से जेल में बंद हैं। सजा के कारण ही इरफान की विधायकी चली गई और सीसामऊ सीट रिक्त हो गई है। माना जा रहा है कि किसी भी समय उपचुनाव का ऐलान हो सकता है। सीसामऊ सीट पर भाजपा हमेशा ही दूसरे नंबर पर रही है। यहां मुस्लिम वोटर निर्णायक हैं। ऐसे में भाजपा ने योजनाओं के बहाने मुस्लिमों को साधने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)