होम यूपी पुलिस के सिपाही ने फेसबुक फ्रेंड से होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख भी वसूले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2024 09:09 PM

यूपी पुलिस के सिपाही ने फेसबुक फ्रेंड से होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख भी वसूले

यूपी पुलिस के सिपाही ने फेसबुक फ्रेंड से होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख भी वसूले

यूपी पुलिस के सिपाही ने फेसबुक फ्रेंड से होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख भी वसूले

यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सिपाही की हरकतों से वर्दी दागदार हो गई। दरअसल आगरा पीएसी में तैनात एक सिपाही फेसबुक फ्रेंड से होटल में रेप किया। फिर उसने अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए।

जानकारी के मुताबिक उसने गर्भपात भी करा दिया। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।महिला के मुताबिक 2022 में एटा के रहने वाले सिपाही विकास यादव से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। महिला का पति से विवाद चल रहा है। जब इस बात की जानकारी सिपाही को हुई तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जनवरी 2023 में उसने महिला को लुलु मॉल बुलाया। फिर वहां से चारबाग के एक होटल ले गया। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। सिपाही ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर 20 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जून 2023 में कोर्ट मैरिज की लेकिन साथ रहने को 15 लाख रुपये मांगने लगा। गर्भपात भी करा दिया। अब पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

कन्नौज में घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही बर्खास्त

कन्नौज में घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में मंगलवार को आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया। पीआरवी में तैनात सिपाही ने नशे में धुत होकर रविवार रात पति को फंसाने की धमकी देकर न सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की बल्कि उससे मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर जांच के बाद एसपी ने ये कार्रवाई की। सिपाही की बर्खास्तगी की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया।टिकट मांगने पर वर्दी का धौंस दिखा रहा था सिपाही, टीटीई ने वसूला 4460 का जुर्मानाथाना तालग्राम क्षेत्र में डायल 112 पीआरवी पुलिस का सिपाही उमेश चंद्र रविवार रात शराब के नशे में नगर के एक मोहल्ला निवासी दलित महिला के घर में घुस गया। महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर सिपाही ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले में स्थापित देवी पंडाल से लोग पहुंचे और सिपाही की हरकतों का विरोध किया। सिपाही ने लोगों के साथ भी गाली गलौज की। इसपर लोगों ने सिपाही को पीट दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)