होम विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
लखनऊ:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर की पूर्व संध्या पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू क्षेत्रीय केंद्र एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता भारत सरकार के जन शिक्षण संस्थान गोमती नगर, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में नाका स्थित प्रशिक्षण केंद्र मानसी सेवा संस्थान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रहे डॉ कीर्ति विक्रम सिंह सहायक निदेशक इग्नू ने कहा कि अच्छा मानसिक स्वास्थ्य व्यक्तित्व निर्माण के लिए अति आवश्यक है इससे व्यक्ति की कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बर्ष 1992 से इस दिवस को वैश्विक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस बर्ष की थीम " कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य " है ।शशि भूषण बालिका महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ अंशुल सिंह ने लोगों को तनाव मुक्त रहकर सकारात्मक ऊर्जा से साथ अपने कार्यों को सम्पादित करने के गुर सिखाए। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक व चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की प्रमुख डॉ ओम सिंह ने कहा व्यक्ति अपनी दिनचर्या में समय का अनुपालन करते हुए व संतुलित आहार से अपना मानसिक स्वास्थ्य उत्तम कर सकते हैं।
जोकि एक सफल जीवन के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कौशलपरक शिक्षा के लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ होना अति आवश्यक तभी वे सबल व सक्षम हो सकेंगे। कार्यकम का संचालन करते हुए मानसी सेवा संस्थान की निदेशक मुक्ता शुक्ला ने अध्यात्म से तनाव मुक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल ने किया । कार्यक्रम में इग्नू के समाज कार्य विभाग के शिक्षार्थियों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लोगों के मानसिक स्तर का आंकलन किया। कार्यक्रम में लगभग 60 लोग उपस्थित रहे जिनमें अधिकांश महिलाएं और बालिकाएं थीं।

Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।