होम हरियाणा में कांग्रेस क्यों हार गई, सत्यपाल मलिक ने दिखा दिया आईना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 9, 2024 09:23 PM

हरियाणा में कांग्रेस क्यों हार गई, सत्यपाल मलिक ने दिखा दिया आईना

हरियाणा में कांग्रेस क्यों हार गई, सत्यपाल मलिक ने दिखा दिया आईना

हरियाणा में कांग्रेस क्यों हार गई, सत्यपाल मलिक ने दिखा दिया आईना

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भाजपा को 24 घंटे राजनीति करने वाली पार्टी बताया तो कांग्रेस को सड़क पर और संघर्ष करने की सलाह दी है।

'लाइव हिन्दुस्तान' से खास बातचीत में मलिक ने जहां एक तरफ जम्मू-कश्मीर के नतीजों को उम्मीद के मुताबिक बताया तो हरियाणा के परिणाम पर वह भी हैरानी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी खामियों की वजह से हारी है। एक बड़ी वजह भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच चली खींचतान है।सत्यपाल मलिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही है, लेकिन हरियाणा का परिणाम समझ से परे है। कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कांग्रेस की कई कमियां बताईं। एक सवाल के जवाब में मलिक ने कहा, 'भाजपा में तो 50 आनुषांगिक संगठन हैं। 24 घंटे भाजपा के लोग राजनीति करते हैं। कांग्रेस के लोग राजनीति नहीं करते, संघर्ष नहीं करते, सड़कों पर नहीं रहते और कहीं वे दिखते नहीं हैं लड़ते हुए। उनको संघर्ष करना चाहिए।'हरियाणा में जहां कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की जा रही थी वहां भाजपा कैसे जीत गई, इसकी मुख्य वजहें क्या हैं? इस पर मलिक ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है, इसका बड़ा कारण है, कांग्रेस का आलस्य, कांग्रेस का मेहनत ना करना, काम ना करना, आपस में झगड़ा रखना और बंटी हुई पार्टी के तौर पर चुनाव में जाना। भाजपा की मजबूती है कि उसके बहुत से अनुषांगिक संगठन है, भाजपा 24 घंटे राजनीति करती है।' सत्यपाल मलिक ने कहा कि एक हद तक भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के बीच खींचतान भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यदि एकजुट होकर लड़ते तो नतीजा कुछ और हो सकता था।क्या दलित नेता शैलजा को आगे लाने से कांग्रेस को फायदा हो सकता था? इसके जवाब में मलिक ने कहा, 'शैलजा को लाने से भी कुछ नहीं होता। होना यह चाहिए था कि हुड्डा और शैलजा का समझौता कराके एकजुट होकर चुनाव में जाना चाहिए था। आखिरी दिन तक लगता रहा कि दो पार्टियां हैं।' सत्यपाल मलिक ने इस बात से इनकार किया कि हरियाणा में 'जाट बनाम गैर-जाट होने से ऐसा नतीजा आया। उन्होंने कहा,' हरियाणा में जाट गैर जाट बिल्कुल नहीं था। इतना जरूर है कि शैलजा की वजह से दलित वोट कांग्रेस को नहीं मिले और पिछड़ा सीएम होने की वजह से पिछड़ों के वोट भाजपा को मिले।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)