होम पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 24, 2023 08:28 PM

पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

लखनऊ, 24 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय भूगोल ओलम्पियाड ‘जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023’ धरती को हरी-भरी बनाने के संकल्प के साथ आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर देश-विदेश के विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी, मैडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। किड्स गुरुकुल इण्टरनेशनल, जलगाँव, महाराष्ट्र, के छात्रों ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया जबकि बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली की छात्र टीम ने रनर-अप खिताब जीता।           

            सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘क्वान्टा-2023’ के ‘समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि इस ओलम्पियाड के माध्यम से विभिन्न देशों के छात्रों के बीच सौहार्द एवं सहयोग का जो वातावरण निर्मित हुआ है, यही आगे चलकर विश्व एकता की आधारशिला बनेगा। जियोफेस्ट इण्टरनेशनल के समापन अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने देश-विदेश के प्रतिभागी छात्र टीमों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती शिप्रा उपाध्याय ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि यह छात्र एक नये समाज की रचना करेंगे और हरी-भरी धरती का सपना पूरा करेंगे। जियोफेस्ट इण्टरनेशनल-2023 के पाँचवे व अन्तिम दिन आज प्रातःकालीन सत्र में ‘जियो प्ली (परम्परागत लोकनृत्य) प्रतियोगिता’ सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बेहद उत्साह से प्रतिभाग किया और छात्रों में कुछ नया कर दिखाने का जज्बा दिखाई पड़ा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)