होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा म्यूजिक वर्कशाप का आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 24, 2023 08:26 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा म्यूजिक वर्कशाप का आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा म्यूजिक वर्कशाप का आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम कैम्पस द्वारा म्यूजिक वर्कशाप का आयोजन

लखनऊ, 24 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की मेजबानी में आयोजित ‘वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक वर्कशाप’ में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों व संगीत प्रेमियों ने पाश्चात्य शाष्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए, साथ ही पाश्चात्य संगीत की विभिन्न विधाओं का आनंद उठाया। यह संगीत कार्यशाला एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ रायल स्कूल ऑफ म्यूजिक (ए.बी.आर.एस.एम.), लंदन के तत्वावधान में सम्पन्न हुई, जिसमें एबीआरएसएम की मुख्य परीक्षक सुश्री जो बूथ, एबीआरएसएम के परीक्षक श्री मिशेल वाल्श, संगीतज्ञ श्री जेम्स वेलबर्न एवं इण्डिया नेशनल यूथ आर्केस्ट्रा एवं कोरस की मैनेजिंग डायरेक्टर, सुश्री सोनिया खान ने संगीत शिक्षा पर गहन चर्चा-परिचर्चा की, साथ ही दर्शकों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

                  वर्कशाप की मुख्य वक्ता एवं एबीआरएसएम की मुख्य परीक्षक सुश्री जो बूथ ने इस अवसर पर कहा कि  संगीत शिक्षा आज एक नये कैरियर विकल्प के रूप में उभरी है एवं भावी पीढ़ी का अच्छा रूझान इस क्षेत्र में नजर आ रहा है। उन्होंने छात्रों की रूचि के अनुसार संगीत शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि उच्च जीवन मूल्यों व मानवीय गुणों के विकास में संगीत की अहम भूमिका है। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने कहा कि यह संगीत कार्यशाला एक दुर्लभ अवसर है जब छात्रों, शिक्षकों व संगीत प्रेमियों को विश्व के प्रतिष्ठित संगीतकारों विशेषकर मुख्य परीक्षक के साथ सीधे बातचीत करने के अवसर मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यशाला संगीत प्रेमियों के लिए वरदान साबित हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)