होम 7 बजे डिनर कैसे बदल सकता है आपकी जिंदगी, स्टडी के नतीजे से चौंके वैज्ञानिक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2023 10:14 PM

7 बजे डिनर कैसे बदल सकता है आपकी जिंदगी, स्टडी के नतीजे से चौंके वैज्ञानिक

7 बजे डिनर कैसे बदल सकता है आपकी जिंदगी, स्टडी के नतीजे से चौंके वैज्ञानिक

7 बजे डिनर कैसे बदल सकता है आपकी जिंदगी, स्टडी के नतीजे से चौंके वैज्ञानिक

पुराने जमाने में हमारे दादा-परदादा सूर्यास्त होते ही खाना खा लेते थे। रात का खाना जल्दी खा लेने के फायदे अब डॉक्टर्स और डायटीशियन भी बताने लगे हैं। हम में से कई लोग हैं जो ये फायदे जानते हैं फिर भी खाना लेट हो ही जाता है।

वजह है हमारी लाइफस्टाइल। अगर आपको खुद को मोटिवेट करने के लिए कोई सॉलिड वजह चाहिए तो जर्नल फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन में छपी स्टडी के बारे में जान सकते हैं। इसमें बताया गया है कि कैसे शाम 7 बजे डिनर कर लेना आपकी जिंदगी बदल सकता है।

लंबी उम्र वाले 68 लोगों पर स्टडी
इटली के L'Aquila प्रांत में एक स्टडी हुई। यहां की जनसंख्या में ज्यादातर लोग 90 से 100 साल तक जीने वाले हैं। इस क्षेत्र के 68 लोगों को लेकर उन पर अध्ययन किया गया। चेक किया गया है ये लोग क्या खाते हैं। खासतौर पर यह देखा गया कि वे रात का खाना किस वक्त खाते हैं।

खाने में लंबा गैप
स्टडी के बाद पता चला कि लंबी उम्र जीने वाले ज्यादातर लोग शाम सवा सात (7:13) तक खाना खा लेते थे। इसके बाद पता किया गया कि उनका खाने का पैटर्न क्या है। पता लगा कि सभी लोग खाने लंबे समय तक खाने में गैप रख रहे थे। यानी उनका कैलोरी इनटेक पीरियड में गैप था। उनके रात के खाने से अगले दिन के डिनर में 17.5 घंटे का गैप था।

ये था उनका खाना
सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोग दालें, सब्जियां, चना, मटर और फल ज्यादा खा रहे थे। वे मांस-मछली, अंडा और मीठा काफी कम खाते थे। सभी लोग नियमित रूप से टहलने या तेज चलने जैसी ऐक्टिविटी करते थे। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि खाना खाने में गैप साथ ही प्लांट बेस्ड डायट और फिजिकल ऐक्टिविटी वहां के लोगों को लंबी उम्र दे रही थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)