होम कर्नाटक में भाजपा ने चला बड़ा दांव, येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2023 10:22 PM

कर्नाटक में भाजपा ने चला बड़ा दांव, येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

कर्नाटक में भाजपा ने चला बड़ा दांव, येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

कर्नाटक में भाजपा ने चला बड़ा दांव, येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विजयेंद्र की घोषणा अगले साल के मध्य में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले की गई है। वे नलिन कुमार कतील की जगह लेंगे।

येदियुरप्पा कई महीनों से अपने बेटे को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पुरजोर पैरवी कर रहे थे, हालांकि पार्टी के भीतर इस कदम का काफी विरोध हो रहा था। विरोधियों का तर्क था कि पार्टी "वंशवाद की राजनीति" में शामिल नहीं हो सकती। पार्टी आलाकमान इस मुद्दे पर अनिर्णय की स्थिति में था, जिससे पार्टी राज्य में गतिरोध की स्थिति में पहुंच गई थी।

विजयेंद्र की बात करें तो वह 2020 से कर्नाटक भाजपा के उपाध्यक्ष थे। वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे हैं। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है। विजयेंद्र ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के सदस्य के रूप में शुरू किया था। उन्होंने कई वर्षों तक भाजयुमो कर्नाटक इकाई के महासचिव के रूप में भी कार्य किया। 2020 में, विजयेंद्र को भाजपा कर्नाटक इकाई के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

वे कर्नाटक की शिकारीपुरा विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं। इससे पहले विजयेंद्र के पिता और लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा 1983 से इसी शिकारीपुरा से सात बार चुनाव जीते। उनके बड़े भाई बीवाई राघवेंद्र शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। विजयेंद्र का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाना कर्नाटक की राजनीति के लिए बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)