होम चरित्र निर्माण का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2023 08:27 PM

चरित्र निर्माण का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

चरित्र निर्माण का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

चरित्र निर्माण का अलख जगाया सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 30 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हजारों छात्रों ने आज विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालकर भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण की पुरजोर आवाज बुलन्द की और संदेश दिया कि चारित्रिक व नैतिक उत्थान के बगैर आदर्श समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन की अगुवाई में सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से प्रारम्भ हुआ और सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम पहुँचकर ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में परिवर्तित हो गया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. गाँधी ने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य यही है कि अन्य छात्र भी इससे प्रेरणा ले सके एवं अपने कार्यों से अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें।

   समारोह में आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की द्वितीय इण्टर-कैम्पस तुलनात्मक परीक्षा में 96.71 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप करने वाले सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र अनुरुद्ध शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुरुद्ध की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं पिताजी व टीचर गार्जियन को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, द्वितीय इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव एक्जामिनेशन की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में स्थान अर्जित करने वाले छात्रों एवं सी.एम.एस. के प्रत्येक कैम्पस के टॉपर छात्रों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने वंदे मातरम, स्कूल प्रार्थना, सर्व-धर्म प्रार्थना, विश्व एकता प्रार्थना समेत एक से बढ़कर एक शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)