होम केरल ब्लास्ट के पीछे हमास का हाथ? पूरे देश में अलर्ट; मुंबई के यहूदी इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2023 10:36 PM

केरल ब्लास्ट के पीछे हमास का हाथ? पूरे देश में अलर्ट; मुंबई के यहूदी इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

केरल ब्लास्ट के पीछे हमास का हाथ? पूरे देश में अलर्ट; मुंबई के यहूदी इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

केरल ब्लास्ट के पीछे हमास का हाथ? पूरे देश में अलर्ट; मुंबई के यहूदी इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

केरल के एर्नाकुलम में एक चर्च में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद पूरे देश में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खास तौर पर जहां यहूदी रहते हैं, उन इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

भारत में सबसे ज्यादा यहूदी मुंबई में रहते हैं। मुंबई और पुणे के उन इलाकों और यहूदी धर्मस्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि एर्नाकुलम के ईसाई कन्वेंशन में सुबह 9 बजे प्रार्थना के समय लगातार कई विस्फोट हुए। इसमें कम से कम एक महिला की मौत हो गई और तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल घटना की जानकारी लेने के बाद एनआईए और एनएसजी की टीमों को रवाना कर दिया है।

घटनास्थल से आईईडी बरामद
धमाके के वक्त चर्च में कम से कम 2 हजार लोग एकत्र थे। यह भी कहा जा रहा है कि यहां पर कुछ यहूदी भी मौजूद थे। एक दिन पहले ही चर्च की तरफ से हमास को महिमामंडित करने की निंदा की गई थी। दो दिन पहले केरल की एक रैली में हमास लीडर के संबोधन पर बवाल हुआ था। भाजपा और चर्च ने इसपर सवाल उठाए थे। जमात-ए-इस्लामी से जुड़े संगठन ने मल्लपुरम में रैली का आयोजन किया था। इस रैली में हमास के पूर्व चीफ खलील मशाल शामिल हुआ था। उसने यहूदियों और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला था।

यूपी में हाई अलर्ट
जानकारी के मुताबिक केरल में ब्लास्ट के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चल रहे भारत और इंग्लैंड के खिलाफ मैच और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। बातें कि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही ब्लास्ट का अलर्ट जारी किया था। अब यूपी एटीएस भी बीते दिनों मिले इनपुट्स को खंगालने में लगी हैं। इसके अलावा प्रदर्शन पर भी नजर रखी जाएगी।

अमित शाह ने विजयन से की बात
घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने केरल सीएम पिनाराई विजयन से बात की। केरल के डीजीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि ब्लास्ट वाली जगह से टिफिन के आकार का विस्फोटक मिला है। केरल पुलिस विस्फोट के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में लगी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)