होम हम 73 साल के हो गए, जाने ही वाले हैं, हमको क्या... नीतीश कुमार ने मंच से क्यों कहा ऐसा?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 8, 2023 10:17 PM

हम 73 साल के हो गए, जाने ही वाले हैं, हमको क्या... नीतीश कुमार ने मंच से क्यों कहा ऐसा?

हम 73 साल के हो गए, जाने ही वाले हैं, हमको क्या... नीतीश कुमार ने मंच से क्यों कहा ऐसा?

हम 73 साल के हो गए, जाने ही वाले हैं, हमको क्या... नीतीश कुमार ने मंच से क्यों कहा ऐसा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी उम्र को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि हम 73 साल के हो गए हैं, जाने ही वाले हैं, हमें क्या?उन्होंने यह बात वैसे तो मजाकिया लहजे में कही, लेकिन सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है। मुख्यमंत्री ने तकनीक के आने वाली पीढ़ी पर पड़ने वाले प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो 100 साल में दुनिया खत्म हो जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस पर सोमवार को कहा कि सभी लोगों को आजकल नई चीज देखनी है। नई तकनीक आ गई है, तो सभी लोग उस पर निर्भर हो गए हैं। बाद में क्या होगा, सभी लोग निर्भर हो जाएंगे, तो 100 साल भी नहीं लगेगा धरती खत्म हो जाएगी। इसलिए सभी लोग अपने साथ कागज रखिए। तकनीक पर पूरी तरह निर्भर न रहिए।सीएम नीतीश ने कहा कि तकनीक पर हर चीज निर्भर हो जाएगी। लोग कागज पर लिखना भूल जाएंगे और सब चीजें भूलते जाएंगे। ऐसा ही चलता रहा तो धरती खत्म होने में 100 साल भी नहीं लगेंगे। उन्होंने कहा, "एक ही बार में सबकुछ खत्म हो जाएगा। हम काहे के लिए क्या करें। हम तो 73वें साल में चल रहे हैं। हम तो जाने ही वाले हैं हमें क्या। आने वाली पीढ़ी के लिए ये सब कर रहे हैं।"मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आजकल लोग हिंदी को भी खत्म कर रहे हैं। नई तकनीक आ गई है, बिजनेस करते हैं, सब अंग्रेजी में लिखते हैं। बिहार दुनिया की सबसे अच्छी जगह है, लेकिन लोग यहां की भाषा को ही खत्म करने में लगे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)