होम बीजेपी ने मणिपुर चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग के समझौते पर किया हस्ताक्षर
बीजेपी ने मणिपुर चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग के समझौते पर किया हस्ताक्षर
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी मणिपुर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के कई सदस्यों के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले उनके पाला बदलने को रोकने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के इन सदस्यों में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले की केसामथोंग सीट और काकचिंग जिले की सुगनु सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सी. विजय ने बताया , ‘‘पार्टी ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की उपस्थिति में कई संभावित उम्मीदवारों के साथ सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि वे (संभावित उम्मीदवार) बदलते राजनीतिक परिदृश्य में अपना पाला नहीं बदल सकें।’’भगवा पार्टी चुनाव में उम्मीदवार बनाये जा सकने वाले पार्टी के सदस्यों के बीच सहयोग सुनिश्चित करने के लिए बैठकें आयोजित कर रही है। मणिपुर की 60 सदस्यीयविधानसभाके लिए दो चरणों में, 27 फरवरी और तीन मार्च को चुनाव होना है, जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। उल्लेखनीय है कि चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा के तीन मंत्रियों ने हाल में पार्टी छोड़ दी। भाजपा द्वारा मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करना अभी बाकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।