होम पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन ? राहुल गांधी ने जालंधर में दिया यह जवाब
पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन ? राहुल गांधी ने जालंधर में दिया यह जवाब
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे सामने पंजाब का चुनाव है और यह सिर्फ चुनाव नहीं है बल्कि पंजाब के भविष्य का सवाल है। पंजाब किस दिशा की तरफ और किस रास्ते आगे बढ़ेगा यह सवाल है। हमारे लिए पंजाब एक चिह्न है, यह हमारे लिए सिर्फ एक प्रदेश नहीं बल्कि एक विचारधारा है। पंजाब भाईचारा है।
पूर्व प्रधानमंत्री का किया जिक्र
राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब ने हमें एक प्रधानमंत्री दिया। जिन्होंने 10 सालों तक इस देश को रास्ता दिलाया। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक सोच हैं, काम करने का एक तरीका हैं। उसको आप पंजाबियत कहते हो। हर धर्म का आदर, बुजुर्गो का आदर, महिलाओं का आदर यह हमारी सोच है और रास्ता आप लोगों को चुनना है।
अगला मुख्यमंत्री कौन ?
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, एक ही व्यक्ति नेतृत्व करेगा। दोनों ने कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा व्यक्ति कसम खाकर अपनी पूरी शक्ति उसकी मदद में लगाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, यह एक विचारधारा है। जिसने अंग्रेजों से लड़कर इस देश को बनाया है और इस विचारधारा में हम सब एक हैं। जैसे कहा जाता है कि पंजाब पांच नदियों का स्टेट है लेकिन जब हम इसे गहराई से देखते हैं तो पांच नदियां एक नदी से आती है और फिर समुद्र में जाकर मिल जाती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।