होम राजनाथ बोले- मुझसे ज्यादा योग्य सीएम हैं योगी, चौधरी चरण सिंह पर कही यह बात
राजनाथ बोले- मुझसे ज्यादा योग्य सीएम हैं योगी, चौधरी चरण सिंह पर कही यह बात
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रचार शुरू कर दिए हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद में थे। विपक्ष पर निशाना साधने के साथ-साथ राजनाथ सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भी लगातार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार पहले हमले करता था। अब हम उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उरी और पुलवामा के बाद हम सब ने देखा है कि कैसे भारत ने कार्रवाई की थी। राजनाथ ने दावा किया कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। हम यहां भी मार सकते हैं और घुसकर भी मार सकते हैं। राजनाथ ने कहा कि विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था। अगर कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होअपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मंदिर बनाएंगे, देश भी बनाएंगे और देश की विरासत को भी सुरक्षित रखेंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जिन्ना का नाम नहीं लिया जाना चाहिए, किसानों के गन्ना का नाम लिया जाना चाहिए। हमारी सरकार ने किसानों को लेकर कई बड़े काम किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदनशील बताते हुए कहा कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया, कोई अहंकार नहीं किया। चौधरी चरण सिंह का नाम लेते हुए राजनाथ ने कहा कि मेरी आस्था शुरू से ही उनके प्रति रही है। राजनाथ ने कहा कि मैं भी यहां मुख्यमंत्री रहा हूं लेकिन मैं कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ मुझसे बेहतर मुख्यमंत्री हैं। गी तो राज्य का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं कह सकता हूं कि यूपी में आज कानून व्यवस्था के हालात बेहतर हुए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।