होम बीजेपी की सहयोगी एनपीपी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
बीजेपी की सहयोगी एनपीपी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
बीजेपी की सहयोगी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, जिसमें उप मुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह सहित तीन मौजूदा विधायक अपनी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा द्वारा अनुमोदित सूची में उपमुख्यमंत्री युमनाम जॉय कुमार सिंह (उरीपोक विधानसभा क्षेत्र) और मौजूदा विधायक एल जयंत कुमार सिंह (केशमथोंग) और एन काइसी (तदुबी) शामिल हैं। पांच साल पहले एनपीपी के टिकट पर चंदेल सीट से जीतने वाले राज्य के खेल मंत्री लेतपाओ हाओकिप 2021 में भाजपा में शामिल हुए थे। एनपीपी के एक नेता ने शिलांग में कहा, "20 उम्मीदवारों में तीन मौजूदा विधायक हैं। उनके नामों की सिफारिश मणिपुर में एक चुनाव प्रबंधन समिति ने की थी और मेघालय के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख कोनराड के संगमा ने इसे मंजूरी दी थी। उन्होंने यह भी कहा, "मणिपुर चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द ही जारी होने की संभावना है क्योंकि हम इस बार लगभग 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं।गौरतलब है कि भाजपा ने 2017 में कांग्रेस की 28 की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की थी क्योंकि उसने खेमे ने दो क्षेत्रीय दलों- एनपीपी और एनपीएफ के साथ गठबंधन किया। एनपीपी ने 2017 के राज्य चुनावों में नौ निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे और चार जीते थे। 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए 2022 का चुनाव 27 फरवरी और 3 मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।