होम योगी का तंज- वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 27, 2022 08:17 PM

योगी का तंज- वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं

योगी का तंज- वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं

योगी का तंज- वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को पालन करते हुए लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में थे। अपने बिजनौर दौरे के दौरान सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मतदाता संवाद कार्यक्रम भी किया। अपने मतदाता संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कामकाज को गिनाए और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना भी साधा। योगी आदित्यनाथ ट्विटर के जरिए भी लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में कहा कि जनता-जनार्दन साक्षी है... वे 'तुष्टीकरण' करते हैं, हम 'अंत्योदय' कर रहे हैं। वे 'परिवारवाद' करते हैं, हम 'राष्ट्रवाद' की अलख जगा रहे हैं। वे रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं, हम प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनवा रहे हैं।एक और ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सब साक्षी हैं...वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए। वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए। वे अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए। वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं। अपने संवाद में योगी ने कहा कि फर्क साफ है, हमारी सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा, किसानों की खुशहाली, नौजवानों को रोजगार मिल रहा है और उनकी सरकार में दंगा होता था, माफिया, गुंडे अराजकता करते थे। उन्होंने कहा कि आज सपा, बसपा और कांग्रेस को पीड़ा है क्योंकि माफियाओं के प्रति उनकी संवेदना थी जब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होती है तो उनको पीड़ा होती है। उनकी संवेदना गांव और गरीब के लिए नहीं थी।इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के धामपुर विधानसभा सीट में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए प्रदेश में 72,000 निगरानी समितियां हैं जिसमे से 1,500 निगरानी समितियां बिजनौर में क्रियाशील हैं। ऑक्सीजन की कमी से लड़ने के लिए ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनें और एयर फोर्स के विमानों द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ती की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 98% से अधिक लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। बिजनौर में 43.28 लाख डोज़ उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। बिजनौर में लगभग 97% लोगों को पहली और 64% लोगों को दूसरी डोज दी गई है। 15-17 आयु वर्ग के लगभग 53% बच्चों को पहली डोज दी गई है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)