होम मानसून में न बनाएं Hill Station घूमने का प्लान, हो सकता है खतरनाक

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jul 26, 2021 09:16 PM

मानसून में न बनाएं Hill Station घूमने का प्लान, हो सकता है खतरनाक

मानसून में न बनाएं Hill Station घूमने का प्लान, हो सकता है खतरनाक

मानसून में न बनाएं Hill Station घूमने का प्लान, हो सकता है खतरनाक

घूमने का शौक तो हर किसी को होता है। वहीं कुछ लोग मानसून में भी हिल स्टेशल में घूमने का प्लान बनाते हैं। मगर इस दौरान कहीं बाहर जाने से बचना चाहिए। असल में, बारिश के कारण प्राकृतिक सुंदरता ज्यादा देखने के लायक नहीं रहती है। वहीं हिल स्टेशल जाना किसी खतरे से कम नहीं होती है। असल में इस समय भारी बारिश के कारण भूस्खलन यानि पथरों का अपनी जगह से हिलना व फिसलना, बाढ़ आदि होने का खतरा रहता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस मौसम में किन जगह पर खासतौर पर जाने से बचना चाहिए।

हिमाचल

पहाड़ों व सुंदर वादियों का नजारा देखने के लिए लोग खासतौर पर हिमाचल घूमने का प्लान करते हैं। मगर इस दौरान मौसम खराब होने से यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बीते दिन हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड की वजह से सांगला घाटी में बना एक पुल भी टूट गया। जिसके कारण कई लोग इस हादसे के शिकार होकर अपनी जान गवां बैठे। ऐसे में इस दौरान हिल स्टेशन जाने से बचना चाहिए।

 

 


उत्तराखंड

उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता हैं। इसकी खूबसूरती देखने वाली है। मगर आप मानसून में यहां घूमने की सोच रहे है तो अपने प्लान को रद्द कर दें। असल में, उत्तराखंड अपने पहाड़ों, प्राकृतिक नजारों के साथ अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। इस दौरान यहां भूस्खलन होने का खतरा रहता है। इसके साथ लंबे समय तक सड़कों पर जाम लगा रहता है। वहीं बीते बीते कुछ दिनों में उत्तराखंड के कई गांव में बादल फटने की भी खबरें आई थी। ऐसे में इस समय यहैं ना जानें में ही भलाई है।

 

 

चेरापूंजी

चेरापूंजी में वैसे तो सालभर बारिश रहती है। मगर मानसून के समय यहां पर तेज वर्षा होती है। इसके कारण सड़कों पर फिसलने होने की परेशानी रहती है। इसके कारण कोई भयानक हादसा होने का खतरा रहता है।

 

 

 

 

असम

असम पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक खूबसूरत राज्य है। मगर मानसून में यहां पर भारी वर्षा होती है। इसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाते हैं। इसके अलावा सड़कों में पानी के कारण फिसलने होने से कार, बाइक आदि फिसलने का खतरा रहता है। वहीं इस समय यहां के कुछ इलाकों में बाढ़ आने का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में मानसून के महीने में असम ना जाने में ही भलाई है।

 

 


दार्जिलिंग

घूमने के लिए दार्जिलिंग पर्यटकों की फेवरेट लिस्ट में आता है। मगर भारी बारिश के कारण यहां पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक भूस्खलन, ट्रैफिक और ब्लॉक रूट्स की परेशानी हो सकती है। वहीं किसी भयानक हादसे का शिकार होने से बेहतर है कि मानसून में दार्जिलिंग घूमने का प्लान ड्रॉप किया जाए।

 

 

 

 


सिक्किम

प्राकृतिक खूबसूरती से भरे सिक्किम में भी मानसून में जाना खतरे से खाली नहीं माना जा सकता है। इस दौरान यहां की सड़के बेहद भयानक हो जाती है। ऐसे में कोई भयानक हादसा होने का खतरा रहता है।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)