होम स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2021 08:51 PM

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक किया गया

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ भारत सरकार के निर्देश पर 15 -31जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है जिसके अंतर्गत 26 जुलाई को संस्थान के सहयोग से संचालित साईं दीप फाउंडेशन प्रशिक्षण केंद्र 1/222 विराम खण्ड गोमती नगर में समय 3-5 बजे तक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया संस्थान के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मिशन पिंक हेल्थ की वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ अनुराधा अग्रवाल , डॉ रुखसाना खान वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं में माहवारी के दौरान व्यतिगत साफ सफाई के बारे में एवं उनमें  एनेमिया बीमारी से बचने के उपाय बताए । डॉ प्रतिभा सिंह समाजसेवी व पर्यावरण वैज्ञानिक ने पौधरोपण के महत्व  व प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे  जागरूक किया  ।समाजसेवी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा देवी सम्मान से सम्मानित शोभा ठाकुर महिलाओं को हूनर से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । निदेशक ने सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया व संस्थान के क्रियाकलापों के बारे मे बताया  इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नै सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई ।कार्यक्रम का संचालन किरन धस्माना ने किया 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)