होम मध्य प्रदेश के ये हिल स्टेशन हैं बेहद खूबसूरत, इस जगह पर कम बजट में मिल जाते हैं होटल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jul 25, 2021 09:12 PM

मध्य प्रदेश के ये हिल स्टेशन हैं बेहद खूबसूरत, इस जगह पर कम बजट में मिल जाते हैं होटल

मध्य प्रदेश के ये हिल स्टेशन हैं बेहद खूबसूरत, इस जगह पर कम बजट में मिल जाते हैं होटल

मध्य प्रदेश के ये हिल स्टेशन हैं बेहद खूबसूरत, इस जगह पर कम बजट में मिल जाते हैं होटल

मध्य प्रदेश हिंदुस्तान के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस राज्य की खूबसूरती देखने के लिए हर मगीने लाखों सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। झील से लेकर झरने, वाइल्ड लाइफ और खूबसूरत हिल स्टेशन लोगों को खूब पसंद है। मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को देख कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो जानते हैं मध्य प्रदेश के हिल स्टेशनों के बारे में।

मांडू

मालवा क्षेत्र में स्थित मांडू बेहद खूबसीरत है। इसे मध्यप्रदेश के दिल में छिपा खजाना भी कहा जाता है। कई ऐतिहासित स्थलों के लिए प्रसिद्ध है मांडू। यहां आप रेवा कुंड, रूपमती महल, प्रसिद्ध जहाज महल और बाज बहादुर का महल घूमने जा सकते हैं।

पंचमढ़ी

पंचमढ़ी मध्यप्रदेश के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन की लिस्ट में शुमार है। ये होशंगाबाज जिले में स्थित है। इस हिल स्टेशन की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में होती है। यहां मौजूद बी फॉल और जिप्सी राइस सबसे ज्यादा फेमस है।

तामिया

फोटोग्राफी, कैम्पिंग और ट्रेकिंग के लिए ये लिए प्रसिद्ध ये हिल स्टेशन ब्रिटिश काल में निर्मित किया गया है। ये जगह अपनी खूबसूरती के लिए खूब प्रसिद्ध है। यहां बहुत कम बजट में होटल या सरकारी गेस्ट हाउस मिल जाते हैं।

ओंकारेश्वर

दो नदी, नर्मदा और कावेरी के संगम तट पर मौजूद ओंकारेश्वर मध्य प्रदेष का सबसे पवित्र और धार्मिक स्थल है। ये पूरा क्षेत्र पहाड़ों से घिरा है, जहां से आप ,कई खूबसूरत नजारों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। यहां आप श्री ओंकारेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, काजल रानी गुफा और अहिल्या घाट घूम सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)