होम परिवार में चाहते हैं खुशियां तो सावन महीने घर में लाए ये बदलाव

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jul 26, 2021 09:09 PM

परिवार में चाहते हैं खुशियां तो सावन महीने घर में लाए ये बदलाव

परिवार में चाहते हैं खुशियां तो सावन महीने घर में लाए ये बदलाव

परिवार में चाहते हैं खुशियां तो सावन महीने घर में लाए ये बदलाव

घर को सफाई व चीजों को व्यवस्थित रखने में महिलाएं कोई कसर नहीं छोड़ती है। इससे घर सुंदर लगने के साथ मन को शांति व खुशी भी मिलती है। मगर वास्तु अनुसार, घर की सभी चीजें सही जगह पर होना बेहद जरूरी है। नहीं तो घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। इसके कारण घर में वास्तुदोष पैदा होने के साथ जीवन, रिश्तों व आर्थिक तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरु हो गया है। ऐसे में आप घर में वास्तु से जुड़े कुछ बदलाव कर सकती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से खुशहाली का वास होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

शिव परिवार की तस्वीर लगाएं

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि इससे घर पर चल रहा तनाव व लड़ाई-झगडे़ दूर होते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ खुशहाली आती है।

 

 


श्री रुद्राष्टकम का करें पाठ

सावन दौरान तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें। वास्तु अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आर्थिक समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बन रहती है।

बिल्व का पौधा

भगवान शिव को बिल्व पत्र अतिप्रिय है। इसलिए उनकी असीम पाने के लिए लोग सावन में खासतौर पर बिल्व पत्र चढ़ाते हैं। वास्तु अनुसार, इस मास में घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रोजाना इसपर जल चढ़ाने और घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

 

 


गंगाजल से छिड़काव

घर के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े व तनाव रहने के पीछे का कारण वास्तुदोष माना जाता है। ऐसे में इससे बचने के लिए रोजाना पूजा के बाद पूरे घर के कोनों में गंगाजल से छिड़काव करें। ऐसा करने से घर का वास्तुदोष दूर होगा। साथ ही नकारात्मकता ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। घर के सदस्यों में चल रहा तनाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)