होम बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल

Alert Star Digital Team Jun 24, 2021 09:23 PM

बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल

बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल

बिहार, यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल

पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड सहित अन्‍य कई हिस्‍सों में जहां मानसून सक्रिय है वहां झमाझम बारिश हो रही है। बिहार में 28 जून तक इसी तरह बादल बरसते रहेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के लिए अभी एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। 26 से 27 जून तक दिल्ली में बारिश की सम्‍भावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है।

जानें- कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 25 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ व्यापक बारिश के आसार है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लद्दाख में छिटपुट बारिश या हिमपात और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है।

अगले चार-पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी वर्षा होगी। जबकि, दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जुलाई तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, लगातार चल रहे पश्चिमी दिशा से शुष्क हवाएं मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)