होम मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट,

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 19, 2021 08:44 PM

मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट,

मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट,

मौसम विभाग ने दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट,

मानसून शुक्रवार को गुजरात से होते हुए राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में पहुंच गया। शनिवार को इसके दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत पश्चिमी यूपी में आगे बढ़ने की आंशका है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण के अगले हफ्ते तक बिहार से पूर्वी यूपी तक रहने की संभावना है। इन चक्रवात के कारण पूर्वोत्तर भारत में बारिश दर्ज हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। वह गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तप्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन भारी बारिश की आंशका है। वहीं नेपाल में लगातार हो रही बरसात से बिहार की नदियां उफान पर आ गई हैं। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले चार से पांच दिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। साथ ही कोंकण, गोवा और कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, बंगाल, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बरसात दर्ज हो सकती है। सिक्कम, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों, अंडमान व निकोबार, लक्षद्वीप और तेलंगाना में हल्की बरसात हो सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)