होम अनुष्का शर्मा हुईं साउथम्पटन में बारिश से परेशान, बोलीं- Rain Rain Go Away

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2021 08:51 PM

अनुष्का शर्मा हुईं साउथम्पटन में बारिश से परेशान, बोलीं- Rain Rain Go Away

अनुष्का शर्मा हुईं साउथम्पटन में बारिश से परेशान, बोलीं- Rain Rain Go Away

अनुष्का शर्मा हुईं साउथम्पटन में बारिश से परेशान, बोलीं- Rain Rain Go Away

मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए अपने पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kholi) के साथ इंग्लैंड में हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो रहा है. लेकिन बारिश ने मैच का सारा मजा किरकिरा कर दिया है. बारिश के कारण पहले दिन टॉस नहीं हो सका. अनुष्का पहले चाय का मजा लेती दिखीं, लेकिन फिर बारिश से परेशान होकर कहने लगी रेन-रेन गो अवे.

साउथम्पटन (Southampton) में झमाझम बारिश का कारण फाइनल टेस्ट मैच के पहले दिन रद्द करना पड़ा, जिसकी वजह से क्रिकेट फैंस ही नहीं अनुष्का शर्मा भी बेहद निराश हुईं. अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक कविता लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'रेन, रेन गो अवे! कम अगेन ऑफ्टर 5 डेज.'अनुष्का ने बारिश को 5 दिन बाद आने का न्योता इसलिए दिया, क्योंकि टेस्ट मैच 5 दिन बाद खत्म हो जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की ग्रुप फोटो भी शेयर की है. इस तस्वीर में टीम के खिलाड़ियों के साथ हेड कोच रवि शास्त्री भी हैं.आपको बता दें कि इन दिनों अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इससे पहले अनुष्का ने साउथैम्पटन से इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी. इन तस्वीरों में वह शर्ट के साथ जींस और व्हाइट स्नीकर्स पहनी नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बिंदास लुक वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो हुई थी. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'अचानक से तस्वीरें लो और मजेदार कैप्शन सोचो, यह इस तरह की पोस्ट है.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)