होम शर्म आनी चाहिए... राहुल गांधी के गाजियाबाद मामले ट्वीट पर सीएम योगी का करारा जवाब
शर्म आनी चाहिए... राहुल गांधी के गाजियाबाद मामले ट्वीट पर सीएम योगी का करारा जवाब
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से मारपीट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्वीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा पलटवार करते हुए उन्हें ट्वीट कर फटकारा है।
गौर हो कि गाजियाबाद जिले में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई करने और जबरन उनकी दाढ़ी काटने के आरोप में पुलिस ने और दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पीड़ित व्यक्ति का दावा है कि उनकी पिटाई करने वालों ने उनसे 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कहा था।
योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ''प्रभु श्री राम की पहली सीख है- "सत्य बोलना" जो आपने कभी जीवन में किया नहीं...वहीं गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में साम्प्रदायिक पहलू होने से इंकार किया है, उसका कहना है कि सूफी अब्दुल समद की पिटाई करने वालों में हिन्दू-मुसलमान मिलाकर कुछ छह लोग शामिल थे और सभी उनके द्वारा बेचे गए ताबीज को लेकर नाखुश थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।