होम लॉकडाउन के बाद परिवार संग ट्रिप कर रहे हैं प्लान? तो ये जगह हैं बेस्ट

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 14, 2021 10:34 PM

लॉकडाउन के बाद परिवार संग ट्रिप कर रहे हैं प्लान? तो ये जगह हैं बेस्ट

लॉकडाउन के बाद परिवार संग ट्रिप कर रहे हैं प्लान? तो ये जगह हैं बेस्ट

लॉकडाउन के बाद परिवार संग ट्रिप कर रहे हैं प्लान? तो ये जगह हैं बेस्ट

हर कोई लॉकडाउन खत्म होने और कोरोना के हालात सुधरने का इंतजार कर रहा है। हालांकि ये हालात सुधरने लगे हैं और यही वजह है कि कई जगह अनलॉक की तरफ बढ़ रही हैं। ऐसे में हर कोई परिवार संग घूमने का प्लान बना रहा है। अगर आप भी परिवार संग मस्ती और अध्यात्म का मजा लेना चाहते हैं तो जगहों पर घूमने जाने का जरूर सोचे..

ऋषिकेश

परिवार संग घूमने जाने के लिए ऋषिकेश काफी अच्छी जगह है। देवभूमि होने की वजह से लोगों के मन में यहां के लिए काफी श्रद्धा है। आप यहां रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइयिंग फॉक्स, क्लिफ डाईविंग जैसी कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं। साथ ही यहां मौजूद प्राचीन मंदिरों के आप परिवार संग दर्शन कर सकते हैं। वहीं दोस्तों संग यहां नदी किनारे कैंपिंग का भी अलग मजा है।

पुष्कर

राजस्थान अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहां मौजूद एकमात्र ब्रह्मा मंदिर है। ऐसे में पुष्कर घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। वहीं आप रत्नगिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। हर सुबह मंत्रोच्चारण और शाम को वराह घाट पर आरती का आनंद ले सकते हैं।

महाबलेश्वर

मुंबई से लगभग 26 किमी की दूरी पर महाबलेश्वर परिवार संग मौज मस्ती कर सकते हैं। यहां 25 किमी की दूरी पर आप प्रतापगढ़ किला घूम सकते हैं। महाबलेश्वर में आप शिव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां वैलिन्ग्तन पॉइंट, कॉट पीक, वेना झील पर शिकारा की सवारी कर सकते हैं।

हंपी

मंदिरों, ऐतिहासिक जगहों और पौराणिक कहानियों को जानने और बेहद शांत, सुकून के पल बिताने के लिए आप परिवार संग हंपी घूमने जा सकते हैं। यहां परिवार संग रॉक क्लाइंबिंग के मजे ले सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)