होम इस साल अक्टूबर में आयोजित होगा दुबई वर्ल्ड एक्पो, जितेंद्र सिंह बोले- अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करे

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jun 14, 2021 10:32 PM

इस साल अक्टूबर में आयोजित होगा दुबई वर्ल्ड एक्पो, जितेंद्र सिंह बोले- अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करे

इस साल अक्टूबर में आयोजित होगा दुबई वर्ल्ड एक्पो, जितेंद्र सिंह बोले- अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करेगा भारत

इस साल अक्टूबर में आयोजित होगा दुबई वर्ल्ड एक्पो, जितेंद्र सिंह बोले- अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करे

इस साल दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड एक्सपो (World Expo) के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने बताया कि भारत इसमें अपनी अंतरिक्ष शक्ति का प्रदर्शन करेगा. जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत अपने अंतरिक्ष कौशल से जाना जाता है.

सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सदस्यों ने डॉ जितेंद्र सिंह को दुबई में आगामी विश्व एक्सपो से जुड़ी जानकारियां दी, जहां ISRO और अंतरिक्ष विभाग की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष प्लॉट दिया गया है.

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजन था जिसने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की क्षमता को खोलकर इतिहास बनाया. उन्होंने उम्मी थी कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की क्षमता और इसकी सफलता की कहानी का प्रदर्शन न केवल दुनिया के बाकी हिस्सों को प्रेरित करेगा बल्कि उन्हेंभविष्य के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यक्रमों और परियोजनाओं की योजना बनाने के बारे में संकेत भी देगा.

दुबई में वर्ल्ड एक्सपो का आयोजन 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक किया जा रहा है. इस एक्सपो में 192 देश भाग लेंगे, जहां भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहित 11 थीम प्रदर्शित करेगा. एक्सपो का शीर्षक “कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर” है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)