होम कोरोना वैक्सीन बनाने वाली स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक को मिली सीआईएसएफ की सुरक्षा
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक को मिली सीआईएसएफ की सुरक्षा
नई दिल्ली: कोविड के खिलाफ 'कोवैक्सीन' दवाई बनाने वाली स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक को अब देश की अग्रणीय फोर्स सीआईएसएफ की सुरक्षा प्रदान की गई है. सोमवार को एक समारोह में भारत बायोटेक कंपनी के हैदराबाद स्थित प्लांट और हेड-ऑफिस की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ के हवाले कर दी गई.
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के मुताबिक, किसी बायो-हैजार्ड या फिर सबोटाज़ यानि अनहोनी के खतरे को देखते हुए ही भारत बायाटेक इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बेहद अहम हो जाती है. इसीलिए एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सीआईएसएफ के कुल 64 जवान दिन-रात कंपनी की सुरक्षा संभालेंगे.
सीआईएसएफ के मुताबिक, देश की बायोटैक्नोलॉजी कंपनियों को बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत बायोटेक कंपनी को चौबीस घंटे सिक्योरिटी-कवर देने का फैसला लिया गया है, क्योंकि स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक दुनिया की उन चुनिंदा फार्मा कंपनियों में से एक है जिसने कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ('कोवैक्सीन') तैयार की है.
भारत बायाटेक कंपनी ने कोवैक्सीन से पहले भी जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका तैयार किया था. इसके अलावा चिकिनगुनिया और जीका वायरस के खिलाफ भी कंपनी ने दवा तैयार की है. सोमवार को कंपनी को सुरक्षा प्रदान के लिए आयोजित समारोह में सीआईएसएफ और भारत बायोटेक के बड़े अधिकारी मौजूद थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।