होम भारत में हैं ये रोमांटिक जगह, गर्मियों में बनाएं यहां घूमने का प्लान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 13, 2021 08:24 PM

भारत में हैं ये रोमांटिक जगह, गर्मियों में बनाएं यहां घूमने का प्लान

भारत में हैं ये रोमांटिक जगह, गर्मियों में बनाएं यहां घूमने का प्लान

भारत में हैं ये रोमांटिक जगह, गर्मियों में बनाएं यहां घूमने का प्लान

इन दिनों हर कोई घर से बाहर निकलने के लिए ट्रिप प्लान कर रहा है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में हर किसी को सिर्फ ऐसी जगह पर जाना पसंद है, जहां मौसम अच्छा या फिर ठंडा हो। वहीं लॉकडाउन के दौरान हुई शादियों के कारण कपल अपने हनीमून के लिए भी नहीं जा सके, ऐसे में वो लोग रोमांटिक पल बिताने के लिए घूमने की जगह तलाश रहे हैं। तो आइए जानते हैं भारत मौजूद उन रोमांटिक जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों में जा सकते हैं। पहलगाम

जम्मू-कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। वहीं गर्मियों में पार्टनर संग घूमने जाने के लिए आप जम्मू कश्मीर स्थित पहलगाम जा सकते हैं। प्रकृति, शांती, खूबसूरत नजारे देखने के लिए पहलगाम से अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती।

घूमने की जगह
बैसारन हिल्स, तुलियन झील और बीटा

कुर्ग

समुद्र किनारे स्थित कुर्ग काफी सुंदर और रोमांटिक है। यहां का वातावरण, हरी-भरी जगह आपका मन मोह लेगी। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ियां,कॉफी और मसालों के बगान देखने को मिलेंगे।

घूमने की जगह
एबी फॉल्स, मदिकेरी किला और होननामना केर झील

सिक्किम

नदियां, झील-झरने, ऊंचे पहाड़ों में बसा सिक्किम जन्नत सा लगता है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां का मौसम हर समय खूब सुहाना रहता है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने जाते हैं।

घूमने की जगह
गुरूडोंगमर झील

शिमला

हिमाचल प्रदेश का राजधानी शिमला घूमने के लिए बेहद खूबसूरत है। शिमला को हिल स्टेशन की रानी भी कहा जाता है।

घूमने की जगह
नारकंडा, चैल, ग्रीन वैली, कुफरी, मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च और जाखू मंदिर

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)