होम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिल्ली सरकार पर लगाए ये आरोप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2021 10:04 PM

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिल्ली सरकार पर लगाए ये आरोप

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिल्ली सरकार पर लगाए ये आरोप

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिल्ली सरकार पर लगाए ये आरोप

केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना (One Nation One Ration Card Scheme) को लेकर जवाब दाखिल किया. केंद्र ने अपने जवाब में सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के अनुपालन को लेकर दिल्ली सरकार गुमराह कर रही है. आपको बता दें एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लेकर केंद्र व दिल्ली सरकार में टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली सरकार ने कोर्ट में योजना को लागू करने का दावा किया है, जो गुमराह करने वाला है. केंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने केवल सीमापुरी क्षेत्र में ही इस योजना को लागू किया है. आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के वकील ने 11 जून को सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि दिल्ली में एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना को लागू कर दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)