होम टोक्यो ओलंपिक: क्वालीफाई खिलाड़ियों को 28 दिन बाद लगेगा कोरोना का दूसरा टीका

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jun 7, 2021 08:51 PM

टोक्यो ओलंपिक: क्वालीफाई खिलाड़ियों को 28 दिन बाद लगेगा कोरोना का दूसरा टीका

टोक्यो ओलंपिक: क्वालीफाई खिलाड़ियों को 28 दिन बाद लगेगा कोरोना का दूसरा टीका

टोक्यो ओलंपिक: क्वालीफाई खिलाड़ियों को 28 दिन बाद लगेगा कोरोना का दूसरा टीका

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओलंपिक के लिए जाने वाले एथलीटों और अधिकारियों के लिए कोविड-19 टीके की दो डोज ( खुराक) के बीच के अंतर को चार सप्ताह निर्धारित किया है। बत्रा ने राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को भी इसकी जानकारी दी है। बत्रा ने यहां जारी बयान में कहा, 'सभी एनएसएफ जिनके खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक ऐसे खिलाड़ियों और अधिकारियों के मामले में टीके की पहली डोज के चार सप्ताह बाद इसकी दूसरी डोज दी जाएगी।'

पिछले महीने सरकारी समिति ने सिफारिश की थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड वैक्सीन के डोज के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया जाए। भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की दो डोज के बीच हालांकि चार सप्ताह का अंतर ही रखा गया है। आईओए ने रविवार को बताया था कि अब तक 120 सामान्य खिलाड़ियों और 27 पैरा खिलाड़ियों ने कम से कम पहला टीका लगवा लिया है। संस्था ने कहा कि 62 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिए हैं। इनमें चार पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जहां तक प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का सवाल है तो अब तक 114 को पहला टीका लग चुका है जबकि 37 सदस्यों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। आइओए ने इसके साथ ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके उन पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पहला टीका लगाने के लिए कहा है जो कोविड-19 की चपेट में आने के कारण इसे नहीं लगवा पाए हैं। ये खिलाड़ी अब बीमारी से उबर गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)