होम तृणमूल का विस्तार: अभिषेक बनर्जी का एलान, 20 साल नहीं बनेंगे मंत्री, देशभर में बढ़ाएंगे आधार
तृणमूल का विस्तार: अभिषेक बनर्जी का एलान, 20 साल नहीं बनेंगे मंत्री, देशभर में बढ़ाएंगे आधार
तृणमूल कांग्रेस ने अब पूरे देश में अपना आधार बढ़ाने का इरादा जताया है। पार्टी की संस्थापक व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस का उद्देश्य पूरे देश में आधार (फुटप्रिंट) बढ़ाना है, एक महीने में योजना सामने रखी जाएगी
अभिषेक ने सोमवार को मंशा जताने के साथ ही एलान किया, 'मैं अगले 20 वर्षों तक कोई सार्वजनिक पद या मंत्री पद ग्रहण नहीं करना चाहता, तृणमूल कांग्रेस को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहता हूं।'
महासचिव बनाने से भाजपा क्यों परेशान?
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक ने कहा कि टीएमसी जहां भी अपना आधार बढ़ाएगी, वह भाजपा को चुनौती देगी। उन्होंने सवाल किया, 'तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में मेरी नियुक्ति से भाजपा क्यों परेशान है? यदि परिवार के केवल एक व्यक्ति के राजनीति में आने की अनुमति संबंधी विधेयक संसद में पारित हुआ तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।