होम Smita Patil ने अपने मेकअप दादा से लेट कर मेकअप करवाने की जिद की थी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 29, 2021 08:08 PM

Smita Patil ने अपने मेकअप दादा से लेट कर मेकअप करवाने की जिद की थी

Smita Patil ने अपने मेकअप दादा से लेट कर मेकअप करवाने की जिद की थी

Smita Patil ने अपने मेकअप दादा से लेट कर मेकअप करवाने की जिद की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने कभी अपने अभिनय से तो कभी अपने बेहतरीन डांस से लोगों का दिल जीता है. लेकिन उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन के सामने बतौर न्यूज रीडर से की थी. ऐसा कहा जाता है की ये एक बड़ी दबंग personality वाली महिला रही हैं. अक्सर पेंट और शर्ट पहनकर ये न्यूज पढ़ने जाया करती थीं. इससे ये पता चलता है कि वो उस समय एक modern ख्याल वाली लड़की थी. स्मिता पाटिल ने फिल्म में हमेशा अपने लाजवाब अभिनय से लोगों का दिल जिता है. लेकिन आज हम अपनी इस स्पेशल स्टोरी में उनसे जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा बताने जा रहे है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे.

 

 

एक समय स्मिता पाटिल बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कुमार के साथ फिल्म कर रही थी जिसका नाम था 'गलियों का बादशाह'. एक दिन शूटिंग शुरू होने से पहले स्मिता राजकुमार से मिलने उनके मेकअप रूम में गईं. जहां उन्होंने राजकुमार को एक अलग ही अंदाज में पाया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्मिता राजकुमार को मेकअप रूम में आराम से लेटे हुए मेकअप दादा से मेकअप करवाते देख लेती हैं. स्मिता ये देखकर चौंक जाती हैं. क्योंकि इससे पहले उन्होंने कभी किसी को लेट कर मेकअप करवाते हुए नहीं देखा था. फिर अपने मेकअप मैन दीपक सावंत से कहने लगीं कि 'मुझे लेट कर मेकअप करवाना है'.

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्मिता जब ये बात कहती हैं, तो उनकी बात सुनकर दीपक हैरान हो जाते हैं और उनसे कहते है कि, 'मैं लिटा कर आपका मेकअप नहीं कर सकता'. फिर उसके बाद स्मिता कहती हैं कि 'राजकुमार भी तो लेट कर मेकअप करवाते हैं'. स्मिता की ये बात सुनकर दीपक कहते हैं, 'आप मेरी बात को समझने की कोशिश करें, वो राजकुमार हैं. वो हमेशा अपने मन बात करते हैं. लेकिन आप तो उनसे बराबरी मत करों. मुझे आपका मेकअप करने में दिक्कत होगी, मैं ठीक से मेकअप नहीं कर पाऊंगा. फिर उसके बाद दीपक की बात को समझकर स्मिता पाटिल बैठ कर मेकअप करवाती हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)