होम सलमान खान के बचाव में उतरे मीका सिंह, केआरके को बताया घटिया और पब्लिसिटी का भूखा इंसान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team May 28, 2021 08:58 PM

सलमान खान के बचाव में उतरे मीका सिंह, केआरके को बताया घटिया और पब्लिसिटी का भूखा इंसान

सलमान खान के बचाव में उतरे मीका सिंह, केआरके को बताया घटिया और पब्लिसिटी का भूखा इंसान

सलमान खान के बचाव में उतरे मीका सिंह, केआरके को बताया घटिया और पब्लिसिटी का भूखा इंसान

मुंबई: सलमान खान के लिए फिल्म 'किक' में 'जुम्मे की रात है' फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' जैसे सुपरहिट गाने गानेवाले सिंगर मीका सिंह ने सलमान और कमाल आर. खान के बीच चल रहे मौजूदा विवाद में केआरके को खरी-खोटी सुनाते हुए जमकर लताड़ लगाई है.

 

हाल ही में सलमान खान ने अपने खिलाफ ऊल-जलूल टिप्पणियां करने के मद्देनजर केआरके पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था, जिससे नाराज होकर केआरके ने सलमान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं. ऐसे में सलमान खान के दोस्त और गायक मीका सिंह ने सलमान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केआरके को आड़े हाथों लिया है और उनके रवैये को बेहूदा बताते हुए एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

 

मीका सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "केआरके एक बेहद घटिया किस्म का इंसान है और वो पब्लिसिटी का भूखा इंसान है. वो चाहता है कि सलमान जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे उसके बारे में कुछ न कुछ कहते रहें ताकि वो लाइमलाइट में बना रहे. वो ऐसे विवादित बयानों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में माहिर है."

 

मीका सिंहा कहते हैं कि सलमान खान‌ ने केआरके द्वारा 'राधे' का रिव्यू करने के लिए नहीं बल्कि सलमान खान के खिलाफ तमाम तरह की ऊल-जलूल टिप्पणियां करने और उनके द्वारा चलाई जा रही संस्था 'बीइंग ह्यूमन' को फ्रॉड बताए जाने की वजह से उनके खिलाफ केस किया है.

 

मीका कहते हैं, "पहली बात तो मैं केआरके को एक फिल्म क्रिटिक मानता ही नहीं हूं. अगर आप एक क्रिटिक हैं भी तो फिल्म को नापसंद करना आपका हक है,‌ उसके बारे में आप कुछ भी कह सकते हैं. मगर आपको ये हक किसने दिया कि आप किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करें? अपने रिव्यू में 'राधे' की हीरोइन दिशा पाटनी को लेकर भी केआरके ने काफी अश्लील किस्म की टिप्पणियां की हैं. आप इस तरह की घटिया बात कैसे कह सकते हैं?"

 

मीका कहते हैं कि बॉलीवुड के सितारों ने केआरके की ऊंट-पटांग बातों को हमेशा से इग्नोर किया और वो चुप रहे और यही उनकी सबसे बड़ी गलती है. मीका कहते हैं कि अब वक्त आ गया है कि बॉलीवुड के तमाम सितारे केआरके के खिलाफ एकजुट होकर उसे सबक सिखाएं और अपनी आवाज को इसी तरह से बुलंद करें."

 

मीका ने कहा कि दिशा पाटनी को टार्गेट करने से पहले केआरके ने सारा अली खान, सोनाक्षी सिन्हा जैसी तमाम हीरोइन्स को भी अश्लील तरीके से निशाने पर लिया था. इसके अलावा उसने बहुत सारे हीरो को भी अपनी वाहियात बातों से खूब परेशान किया है. मीका कहते हैं, "एक दोस्त होने के नाते न सिर्फ मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की बल्कि कुछ साल पहले उन्हीं के जन्मदिन की पार्टी के मौके पर उन्हें खूब जलील भी किया था. मगर वो फिर भी नहीं सुधरा. इस बर्थडे पार्टी में मेरे अलावा विवेक ओबेरॉय और जैकी भागनानी भी मौजूद थे."

 

मीका सिंह ने अपने एक बेहद करीबी दोस्त का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में अपनी प्रॉपर्टी बेचने के दौरान केआरके ने धोखे से अपने ही भाई की प्रॉपर्टी भी जाली दस्तखत कर उसे बेच दी थी, जिसका मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. मीका कहते हैं, "केआरके खुद एक फ्रॉड किस्म का शख्स है. उसकी हैसियत नहीं है कि वो किसी के बारे में कुछ भी कहे."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)