होम पीएम पद के लिए बेहतर कौन? मोदी, राहुल, ममता या केजरीवाल- जानें जनता ने किसे चुना

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 29, 2021 07:56 PM

पीएम पद के लिए बेहतर कौन? मोदी, राहुल, ममता या केजरीवाल- जानें जनता ने किसे चुना

पीएम पद के लिए बेहतर कौन? मोदी, राहुल, ममता या केजरीवाल- जानें जनता ने किसे चुना

पीएम पद के लिए बेहतर कौन? मोदी, राहुल, ममता या केजरीवाल- जानें जनता ने किसे चुना

इसमें कई सवाल जनता से किए गए, जिनमें से एक सवाल ये भी पूछा गया कि पीएम पद के लिए बेहतर कौन है? इस सवाल के लिए जनता के सामने कई बड़े नेताओं के नाम रखे गए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल का नाम शुमार किया गया.

नई दिल्ली: मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने अहम मुद्दों को लेकर देश का मूड जाना है. इसके लिए सी-वोटर ने बड़ा सर्वे किया है. इसमें कई सवाल जनता से किए गए, जिनमें से एक सवाल ये भी पूछा गया कि पीएम पद के लिए बेहतर कौन है? इस सवाल के लिए जनता के सामने कई बड़े नेताओं के नाम रखे गए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और दिल्ली के सीएम और आप नेता अरविंद केजरीवाल का नाम शुमार किया गया.

 

किस नेता को कितने फीसदी लोगों ने पसंद माना

 

पीएम पद के लिए बेहतर कौन? इस सवाल पर 12 फीसदी लोगो ने राहुल गांधी का नाम लिया और 42 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहतर माना. इनके अलावा अरविंद केजरीवाल को 6 फीसदी, मनमोहन सिंह को 6 फीसदी, ममता बनर्जी को 4 फीसदी, सोनिया गांधी को 2 फीसदी और योगी आदित्यनाथ को 2 फीसदी लोगों ने पीएम पद के लिए बेहतर माना.

 

इस सर्वे से साफ है कि कोरोना काल में आलोचनाओं और चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प दूर दूर तक कोई नहीं दिखता. दूसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं, लेकिन वो भी 12 फीसदी लोगों की ही पसंद हैं.

 

आपको सीधे पीएम चुनना हो तो किसे चुनेंगे?

 

इसी सर्वे में जनता से एक और सवाल किया गया कि अगर आपको सीधे पीएम चुनना हो तो किसे चुनेंगे? इस पर भी सबसे ज्यादा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव किया. सर्वे में पीएम मोदी को 50 फीसदी लोगों ने चुना. राहुल गांधी को 30 फीसदी लोगों ने सीधे पीएम चुनने की बात कही. 10 फीसदी लोगों ने कहा कि दोनों को ही नहीं चुनना चाहते और 10 फीसदी लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते हैं. सर्वे के मुताबिक आधे भारत को अब भी पीएम मोदी पर भरोसा है.

 

नोट: मोदी सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर abp न्यूज के लिए सी वोटर ने देश की जनता का मूड जाना है. आज का ये सर्वे देश भर में 1 जनवरी से 28 मई तक किया गया है. सर्वे में 1 लाख 39 हजार 199 लोगों की राय ली गई है. सर्वे में सभी 543 लोकसभा सीटों के लोगों की राय ली गई है. आज के इस कार्यक्रम में स्नैप पोल के भी कुछ सवाल शामिल हैं जो 23 से 27 मई के बीच हुआ है. स्नैप पोल में 12 हजार 70 लोगों की राय शामिल है. देश का मूड और स्नैप पोल में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)