होम IPL 2021: UAE में होंगे बाकी बचे 31 मुकाबले, आर्चर का छह साल पुराना ट्वीट वायरल

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team May 29, 2021 08:07 PM

IPL 2021: UAE में होंगे बाकी बचे 31 मुकाबले, आर्चर का छह साल पुराना ट्वीट वायरल

IPL 2021: UAE में होंगे बाकी बचे 31 मुकाबले, आर्चर का छह साल पुराना ट्वीट वायरल

IPL 2021: UAE में होंगे बाकी बचे 31 मुकाबले, आर्चर का छह साल पुराना ट्वीट वायरल

बीसीसीआई की एसजीएम में शनिवार को फैसला लिया गया कि आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मुकाबले अब यूएई में खेले जाएंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी। हालांकि, इसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। बीसीसीआई के इस फैसले के साथ ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया, जो उन्होंने आज से छह साल पहले किया था। आर्चर ने साल 2015 में ट्विटर पर लिखा था, 'अब दुबई जाना होगा।' इस पर राजस्थान रॉयल्स ने जवाब दिया, 'तुम्हें पता था जोफ।' आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों का आयोजन 18 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होने की संभावना है।IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)