होम स्वामी रामदेव से अभद्रता के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ कनखल थाने में केस दर्ज

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 29, 2021 07:58 PM

स्वामी रामदेव से अभद्रता के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ कनखल थाने में केस दर्ज

स्वामी रामदेव से अभद्रता के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ कनखल थाने में केस दर्ज

स्वामी रामदेव से अभद्रता के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ कनखल थाने में केस दर्ज

योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए दो डॉक्टरों के खिलाफ हरिद्वार के कनखल थाने में शिकायत की गई है।शिकायतकर्ता अधिवक्ता अरुण भदौरिया का आरोप है कि एक टीवी चैनल की डिबेट के दौरान दोनों डॉक्टरों ने स्वामी रामदेव के साथ अभद्र व्यवहार किया।

कनखल थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से आयुर्वेदिक व योग को लेकर देश- विदेश में अलख जगाई गयी है। 24 मई 2021 को एक न्यूज़ चैनल के यूट्यूब अकाउंट पर स्वामी रामदेव व डॉ जयेश एम लेले व डॉ राजन शर्मा के बीच एक डिबेट देखी।

आरोप लगाया कि डिबेट में आईएमए के महासचिव डॉ जयेश एम लेले ने स्वामी रामदेव से अभद्रता की। साथ ही दूसरे पेनलिस्ट डॉ राजन शर्मा ने भी रामदेव से अनुचित व्यवहार किया।
शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने दोनों डॉक्टरों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की माँग की है। भदौरिया ने बताया कि यदि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं करती है तो वो कोर्ट में अर्जी दाखिल करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)