होम कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए CoWIN पोर्टल पर हुआ बदलाव

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 16, 2021 08:25 PM

कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए CoWIN पोर्टल पर हुआ बदलाव

कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए CoWIN पोर्टल पर हुआ बदलाव

कोविशील्ड के दूसरे डोज के लिए CoWIN पोर्टल पर हुआ बदलाव

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह साफ किया कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया समय (अप्वाइंटमेंट) वैध रहेगा और यह को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा. मंत्रालय ने कहा कि को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा. केंद्र ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी खुराक लेने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था.

मंत्रालय ने कहा, 'भारत सरकार ने इस बदलाव के संबंध में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है. कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक लेने के लिये 12-16 सप्ताह के अंतराल को दर्शाने के लिए को-विन पोर्टल में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं.'

 

उन्होंने कहा, ' मीडिया में आईं कुछ रपटों में दावा किया गया है कि जिन लाभार्थियों ने को-विन पोर्टल पर दूसरी खुराक के लिए 84 दिन से कम समय में अप्वाइंटमेंट लिया है, उन्हें कोविशील्ड की दूसरी खुराक दिए बिना ही टीकाकरण केंद्रों से लौटाया जा रहा है.'

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ' जो लाभार्थी पहले ही दूसरी खुराक के लिये समय ले चुके हैं, वह वैध रहेगा और को-विन पर उसे रद्द नहीं किया जा रहा है. साथ ही लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरी खुराक के लिए पहली खुराक लेने की तारीख से 84 दिन बाद का समय प्राप्त करें.' गौरतलब है कि फिलहाल भारत में जो टीकाकरण अभियान चल रहा है उसमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)