होम सांसद अरूण सागर ने सदन में शाहजहांपुर के तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण का प्रमुखता से उठाया मुद्दा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2026 09:21 PM

सांसद अरूण सागर ने सदन में शाहजहांपुर के तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण का प्रमुखता से उठाया मुद्दा

सांसद अरूण सागर ने सदन में यहां के तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन पुल के निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है लेकिन कुछ अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

सांसद अरूण सागर ने सदन में शाहजहांपुर के तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण का  प्रमुखता से उठाया  मुद्दा

शाहजहांपुर। सांसद अरूण सागर ने सदन में यहां के तीन महत्वपूर्ण रेलवे ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन पुल के निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है लेकिन कुछ अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहां तक कि आपातकालीन सेवाओं के लिए भी ग्रामीणों को दो चार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय लोगों को 8 से 10 किलोमीटर लंबा सफर करना पड़ता है। सांसद ने कहा कि मैंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि इन तीनों ROB के शेष निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

लोकसभा में धारा 377 के अंतर्गत सांसद अरुण सागने ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र शाहजहांपुर के अंतर्गत ढभोरा रेलवे क्रॉसिंग TLH (334B), मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग (341C) तथा कसरक रेलवे क्रॉसिंग (342 Spl) पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य काफी समय पूर्व प्रारम्भ किया गया था। ये तीनों स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण हाईवे मार्गों पर स्थित हैं, जिनसे प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, किसानों तथा आवश्यक सेवाओं के वाहन गुजरते हैं। उक्त तीनों ROB के अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, परन्तु रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाले हिस्से में गर्डर आदि का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण ये पुल लंबे समय से अधूरे पड़े हुए हैं और आम जनता को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन ROB के अधूरे रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय कर वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ता है। इससे न केवल आम जनता को अत्यधिक असुविधा होती है, बल्कि समय और ईंधन की भी अनावश्यक हानि हो रही है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

अतः निवेदन है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए ढभोरा रेलवे क्रॉसिंग TLH (334B), मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग (341C) तथा कसरक रेलवे क्रॉसिंग (342 Spl) पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर इन पुलों को तत्काल चालू कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि क्षेत्र की जनता को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)