होम Akshay Kumar-Saif Ali Khan की Haiwaan का First Look रिलीज, पोस्टर ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें कब होगी Release
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म हैवान का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। लंबे समय बाद दोनों सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म के दमदार पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' का फर्स्ट लुक आखिरकार सामने आ गया है। लंबे समय बाद दोनों सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म के दमदार पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'हैवान' का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया। पोस्टर में वह बीनी (टोपी) पहने नजर आ रहे हैं और उनकी आंखें ढकी हुई हैं। पोस्टर पर लिखा है, "बदला सब कुछ देखता है."
वहीं, सैफ अली खान के पोस्टर में वह सीधे कैमरे की ओर देखते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है, "हर इंद्रिय एक हथियार है."
दोनों पोस्टर्स उनके किरदारों की रहस्यमयी और गंभीर झलक पेश करते हैं। लाल रंग की थीम वाले पोस्टर में अक्षय कुमार खतरनाक मुस्कान के साथ नजर आते हैं, जबकि बैकग्राउंड में कब्रिस्तान जैसा दृश्य दिखाई देता है, जहां आग जलती नजर आ रही है। दूसरी ओर, पीले रंग की थीम वाले पोस्टर में सैफ अली खान पूरी तरह फोकस में हैं।
मेकर्स ने एक संयुक्त पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें एक बच्चा टेडी बियर पकड़े दिखाई देता है। माना जा रहा है कि यह किरदार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभा सकता है।
पोस्टर्स शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सब कुछ दिखता है, कुछ भी छूटता नहीं, हैवानियत अब नहीं रुकेगी! हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है!"
फिल्म 11 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। लंबे समय बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।