सांसद शाहजहांपुर ने पुवायां विधानसभा के सभी पीएचसी के वैक्सीनेशन सेंटरो का किया निरीक्षण
सांसद शाहजहांपुर ने पुवायां विधानसभा के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के वैक्सीनेशन सेंटरो का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर।(नंदलाल सिंह) यूपी के शाहजहांपुर से सांसद अरुण कुमार सागर ने आज डॉक्टरों की टीम के साथ जिले की पुवायां विधानसभा के पुवायां , खुटार और बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था और वैक्सीनेशन सेंटरो का निरीक्षण कर लोगो को कोविड वैक्सीन लगाने के लिये प्रोत्साहित किया।कोविड सेंटरो पर कोविड टिका लगबाने आये लोगो को दवाइयां दी। इस अवसर पर सांसद अरुण सागर ने ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रधानों और वीडीसी सदस्यों से अपील की अपनी अपनी ग्राम पंचायत में कोरोना वैश्विक महामारी से आम जनता को बचाव के लिये 18 बर्ष से ऊपर के सभी लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगवाने का कार्य अवश्य करे। उन्होंने कहा कि यदि किसी के आस पास किसी भी व्यक्ति में बुखार,खाँसी,जुकाम आदि कोई लक्षण हो तो वह तुरंत अपना उपचार करवाये और कोविड जांच अवश्य कराएं।
यदि किसी भी व्यक्ति की कोविड जांच पॉजिटीव आती है तो वह अपने स्वास्थ्य अनुसार होम आइसोलेट या फिर सरकारी अस्पताल से अपना उपचार करा सकते हैं।
किसी भी प्रकार की कोविड संबंधी समस्या होने पर आप डिस्ट्रिक्ट हेल्पलाइन या फिर मुझसे संपर्क कर सकते है। आपकी यथासंभव सहायता की जायेगी।
Tags :
Alert Star Digital Team
एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।