होम CM Yogi का बड़ा ऐलान! UP के इस जिले का बदलेगा नाम, अब संत रविदास नगर के नाम से होगी नई पहचान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले को फिर से 'संत रविदास नगर' के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की विरासत प्रदेश और देश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और राज्य सरकार उनके सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बुधवार (29 जुलाई) को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की।
उन्होंने मंच से कहा कि भदोही को संत रविदास के नाम से नई पहचान दी जाएगी और जिले का नाम 'संत रविदास नगर' होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल समाज को जोड़ने के बजाय बांटने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमेशा सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया, जबकि कुछ लोग विभाजनकारी राजनीति करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि देश और समाज को बांटने वाले वही लोग हैं जो बाबर और औरंगजेब को मानने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्नौज में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम बदला गया था। उन्होंने इसे महापुरुषों के सम्मान के विपरीत बताया।
मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मंच से कहा था कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने पहले संत रविदास नगर का नाम बदलकर फिर से भदोही कर दिया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर जिले का नाम दोबारा संत रविदास नगर करने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और संतों का सम्मान नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां आज कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, वहां पहले समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का कब्जा था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उस स्थान को अतिक्रमण से मुक्त कराकर संत शिरोमणि रविदास की विशाल प्रतिमा स्थापित कराई, जिसके कारण आज वहां भव्य और दिव्य कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सका।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।