होम बिहार सरकार नया आदेश, अब इतने दिनों के अंतराल पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2021 08:11 PM

बिहार सरकार नया आदेश, अब इतने दिनों के अंतराल पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

बिहार सरकार नया आदेश, अब इतने दिनों के अंतराल पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

बिहार सरकार नया आदेश, अब इतने दिनों के अंतराल पर लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

पटना: बिहार समेत देश भर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन के बीच राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने नया आदेश जारी किया है. समिति की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब कोविशील्ड के दोनों डोज के बीच 12 से 16 हफ्तों का अंतराल रखा जाएगा. इससे पहले सात से आठ हफ्तों के अंतराल पर वैक्सीन की दोनों डोज दी जा रही थी.

आदेश जारी कर कही ये बात

 

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार की ओर से शुक्रवार को सूबे के सभी जिले के जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के नाम एक पत्र जारी किया गया, जिसमें ये कहा गया कि राज्य में संचालित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत पात्र लाभुकों को देय कोविशील्ड वैक्सिन की दूसरी डोज को पहली डोज के 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर दी जाए. विभागीय आदेश का अनुपालन करते हुए दोनों के डोज के बीच इतने दिनों का अंतराल रहे इसका ध्यान रखें.

 

समिति की ओर से कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सिन लेने वाले लोगों को दोनों डोज के अंतराल के संबंध में जानकारी टीकाकरण के दौरान टीकाकर्मी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए. साथ ही साथ इस आदेश से संबंधित संस्थानों को अवगत करा कर इसका पालन कराया जाए.

 

वैज्ञानिकों ने कही ये बात

 

बता दें कि कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए टीकाकरण के रफ्तार को भी बढ़ा दिया गया है. साथ ही साथ 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों को भी टीका देने की शुरुआत की जा चुकी. इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण ड्राइव चलने की वजह से टीकों की कमी हो रही है. ऐसे में बैलेंस बनाने के लिए ये फैसला लिया गया है. साथ ही वैज्ञानिकों का भी कहना है दोनों डोज के बीच इतने दिनों का अंतराल रहना लाभुक के लिए फायदेमंद है. वैक्सीन को शरीर पर असर करने का समय मिलता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम जाता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)