होम कमजोर इम्युनिटी होने पर दिखते हैं ये लक्ष्ण, इस तरह रखें ध्यान

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2021 08:02 PM

कमजोर इम्युनिटी होने पर दिखते हैं ये लक्ष्ण, इस तरह रखें ध्यान

कमजोर इम्युनिटी होने पर दिखते हैं ये लक्ष्ण, इस तरह रखें ध्यान

कमजोर इम्युनिटी होने पर दिखते हैं ये लक्ष्ण, इस तरह रखें ध्यान

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है. इस वायरस से सबसे ज्यादा वो लोग प्रभावित हो रहे हैं जिनकी इम्युनिटी कमजोर है. ऐसे में डॉक्टर्स और विशेषज्ञ इम्युनिटी को मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है वो लोग इस वायरस की चपेट में जल्दी आते हैं. जिन लोगों की इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है वो मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं.

हमारा शरीर किसी भी संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज, व्हाइट ब्लड सेल्स और अन्य तत्वों को मिलाकर इम्यून सिस्टम को बनाता है. ये इम्यून सिस्टम किसी भी संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करता है. जिन लोगों की इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो जल्दी बीमार पड़ते हैं. कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सबसे ज्यादा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ एक्सरसाइज और योगा करें. ऐसे में हम सबके मन में सवाल आता है कैसे पता करें कि इम्यून सिस्टम कमजोर है या नहीं.

कैसे जाने कि इम्युनिटी कमजोर या मजबूत

1. बार-बार बीमार पड़ना – मौसम बदलते ही आपको सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या होती है और जल्दी बीमार पड़ते हैं तो आपकी इम्युनिटी कमजोर है. इम्यून सिस्टम बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है. अगर आपको फ्लू, मुंंह में छाले आदि की समस्या रहती है तो अपना खास ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

2. हमेशा थकान महसूस करना – सुबह उठने के बाद भी शरीर में कमजोरी और थकान लगती है. रात को पर्याप्त नींद नहीं आती है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. अगर पूरी नींद लेने के बावजूद थकान महसूस होती है तो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करें.

3. एलर्जी की शिकायत –. इसके अलावा बहारी की चीजों को खाने से फूड पॉइजनिंग या इंफेक्शन की समस्या होती है तो भी आपकी इम्युनिटी कमजोर है.
कमजोर इम्युनिटी वाले लोग किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं.

4. पेट की परेशानी- हमेशा पेट की समस्या रहती है डाइजेशन की दिक्कत रहती है. इसकी वजह से गैस, ऐंठन की समस्या होती है. डाइट में प्रोबायोटिक वाली चीजों का सेवन करें. इससे आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी.

इम्युनिटी को इस तरह करें मजबूत

1. अपनी डाइट पर खास ध्यान दें. खाने में प्रोटीन, फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें. इसके अलावा डाइट में लाल शमिला मिर्च, लहसुन, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन करें.
2. इसके अलावा डाइट में विटामिन सी वाले फ्रूट्स का सेवन करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
3. गर्मियों में दही का सेवन जरूर करें. इसमें विटामिन डी होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)