होम राहुल गांधी बोले- नदियों में बहते अनगिनत शव, पीएम गुलाबी चश्मा उतारो

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 11, 2021 08:35 PM

राहुल गांधी बोले- नदियों में बहते अनगिनत शव, पीएम गुलाबी चश्मा उतारो

राहुल गांधी बोले- नदियों में बहते अनगिनत शव, पीएम गुलाबी चश्मा उतारो

राहुल गांधी बोले- नदियों में बहते अनगिनत शव, पीएम गुलाबी चश्मा उतारो

बिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्थित गंगा नदी में दर्जनों शव तैरते हुए देखे गए। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। नदियों में बहते अनगिनत शवों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! पीएम, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के बक्सर में गंगा नदी में कई दर्जन शव तैरते नजर आए हैं। इन शवों को कौए और कुत्ते नौच रहे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भी गंगा नदी में दर्जनों शव तैरते हुए देखे गए। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बक्सर में चौसा के महादेव घाट पर कई दर्जनों शव मिले हैं। लेकिन यह साफ नहीं हुआ है कि ये लाशें बिहार की हैं या उत्तर प्रदेश से बहकर आई हैं। डीएम अमन समीर ने सभी लाशों के पोस्टमॉर्टम कराने और सैंपल लेकर सम्मानपूर्वक डिस्पोज करने की बात कही है। चौसा के बीडीओ अशोक कुमार का कहना है कि लगभग 40 से 45 लाशें होंगी जो अलग-अलग जगहों से बह कर महादेव घाट पर आ गई हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि ये लाशें हमारे प्रदेश की नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।

गाजीपुर में गंगा नदी में तैरते हुए शव दिखाई दिए

बता दें कि बिहार के बक्सर के बाद अब यूपी के गाजीपुर में भी गंगा नदी में तैरते हुए शव दिखाई दिए गए। महामारी के बीच नदियों में बड़ी संख्या में शव मिलने से लोग दहशत में हैं। पुलिस अधिकारियों की टीम के द्वारा जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजीपुर के डीएम एमपी सिंह का कहना है कि जांच चल रही है। हम यह तलाशने का प्रयास कर रहे हैं कि ये शव कहां से आए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)